BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोतो पंचायत के विभिन्न गांव में अबुआ आवास और पीएम आवास का गृह प्रवेश

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
कोतो पंचायत के विभिन्न ग्रामों में 6अबुआ आवास और एक पी एम आवास गृह प्रवेश मुखिया निधि सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर कराया। मुखिया निधि सिंह ने कहा कि डाडीडीह बिरहोर कॉलोनी में आलो देवी, कोतो में सीमा देवी,सुशीला देवी,फुदकी देवी, मस्जिद कौलनी में सबीना खातुन व सोनी खातुन, परसाबेडा विजय मुंडा का पीएम आवास का आज गृह प्रवेश कराया गया। मुख्य निधि सिंह ने कहा कि पंचायत में और भी चल रहे हैं आपको आवास और पीएम आवास का कार्य में ग्रामीण तेजी लाएं तभी जाकर फिर अगला आवास आएगा ।

मुखिया निधि सिंह ने आवास में बेहतर काम करने के लिए कौशल्या देवी वी जयलता देवी को प्रशस्ति पत्र भी दिया और यह संकल्प भी दिलाया कि हम लोग गुणवत्तापूर्ण आवास बनायेंगे और अपने ग्राम व मुहल्ले को स्वच्छ रखेंगे और खुले में शौच नहीं जायेंगे। वरीय कांग्रेसी सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कहा की धीरे-धीरे सभी कच्चा घर पंचायत से खत्म होते जा रहे हैं जरूरतमंद हमारे नजर में है आने वाले समय में सभी का पक्का मकान होगा। मौके पर पंचायत सचिव अनिता टोप्पो, अमरेन्द्र कुमार, ममता कुमारी,रेखा देवी, कौशल्या देवी,आलो देवी,रबिता देवी, सीमा देवी, सुशील देवी, मनबोध महली, महावीर महली, प्रमोद चौधरी प्रिंस कुमार आदि उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...