रांची में आयोजित सम्मान समारोह में प्रख्यात लेखिका रूपा कुमारी अनंत को ‘डॉक्टर (विद्या वाचस्पति)’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान काशी हिन्दी विद्यापीठ की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में विद्यापीठ के कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी एवं कोषपाल पवन कुमार सिंह ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में सेंट जेवियर कॉलेज के भूतपूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कमल कुमार बोस, वरिष्ठ साहित्यकार अनिता रश्मि, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, डॉ. श्याम कुंवर भारती, मधुमिता साहा सहित देशभर से आए कई साहित्यकार उपस्थित थे। गौरतलब है कि ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि उन व्यक्तित्वों को दी जाती है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला हो। रूपा कुमारी अनंत को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। वे लंबे समय से अपनी लेखनी के माध्यम से साहित्य जगत में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाती रही हैं। इस उपलब्धि से साहित्य जगत में खुशी की लहर है।
Leave a comment