BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्मा जी की सृष्टि रचना की कथा से भावविभोर जनमानस

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी जी के आवासीय कार्यालय में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा की शुरुआत मंगलाचरण और भागवत आरती के साथ हुई। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में यजमान बड़कागांव के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी एवं डॉ.रेखा चौधरी, रितिक चौधरी ने विधि विधान से राधे कृष्ण सह अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की । कथा व्यास श्री सत्य प्रकाश तिवारी (शंख बाबा) जी ने कथा सुनाते हुए महाराज जी ने बताया कि किस प्रकार भगवान ने पृथ्वी के कल्याण हेतु 24 अवतार धारण किए।

उन्होंने भीष्म स्तुति का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मृत्यु के समय भगवान का स्मरण ही जीव की वास्तविक मुक्ति है। विशेष रूप से बालक ध्रुव के प्रसंग ने भक्तों को भावुक कर दिया। महाराज जी ने बताया कि यदि अटूट श्रद्धा और विश्वास हो, तो 5 वर्ष का बालक भी अपनी भक्ति के बल पर भगवान को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा, “विपत्ति में घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि विपत्ति ही ईश्वर को याद करने का सबसे उत्तम समय होता है।” द्वितीय दिन की कथा में गोकर्ण जी की कथा, ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि की रचना,

परीक्षित जी को श्राप, शुकदेव जी का आगमन प्रसंगों में क्षेत्रवासियों ने डुबकी लगाई । श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आचार्य पंडित सत्येंद्र दुबे, पंडित अमृत मिश्रा, पंडित पंकज तिवारी, पंडित राजा तिवारी,पंडित राधेश्याम दुबे तथा अन्य ब्राह्मण सहयोगियों द्वारा कथा का सफल संचालन किया गया । कथा के प्रथम दिन में अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की माता जी श्रीमती देवकी देवी, धर्मपत्नी नेहा महतो,भाई मुकेश महतो,बहन गीता एवं माया उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...