Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में MBBS एब्रॉड एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन, सैकड़ों छात्रों ने पाया भविष्य का मार्ग

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी भारत के सबसे बड़े एमबीबीएस एब्रॉड एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन रांची स्थित होटल लैंडमार्क, लालपुर में प्राइम एडुटेक के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक शामिल हुए और उन्होंने विदेशों में मेडिकल शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जॉर्जिया, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, नॉर्थ अमेरिका, नेपाल और भारत के प्रतिष्ठित मेडिकल विश्वविद्यालयों के विदेशी प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत की और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय मेडिकल शिक्षा, पाठ्यक्रम, फीस संरचना और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस विशेष अवसर पर प्राइम एडुटेक के प्रबंध निदेशक डॉ. सदानंद मंडल के साथ  विदेशों से आए अतिथियों की उपस्थिति प्रमुखता से बनी रही। इनमें किर्गिज़स्तान की डॉ. वेनरा सागिंडिक एवं डॉ. ज़रेमा मुसाएवा, जॉर्जिया की डॉ. केतेवानी, ताजिकिस्तान की डॉ. शेरबादलोवा, उत्तर अमेरिका की डॉ. ओशीवा थीं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने स्पॉट एडमिशन भी लिया, जिन्हें फ्री एयर टिकट की सुविधा प्रदान की गई। छात्रों और अभिभावकों ने प्राइम एडुटेक के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर इतने देशों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर पाना उनके लिए बेहद लाभकारी रहा। प्राइम एडुटेक पिछले 15 वर्षों से बिहार और झारखंड के छात्रों को विदेशों में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन देता आ रहा है। संस्था से जुड़े हजारों छात्र आज विभिन्न देशों से एमबीबीएस कर रहे हैं और कई छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर बिहार-झारखंड सहित देशभर के सरकारी व निजी अस्पतालों में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्राइम एडुटेक के निदेशक नूतन मंडल एवं प्रबंध निदेशक डॉ सदानंद मंडल जी ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी संस्था ऐसे आयोजनों के माध्यम से पूर्वी भारत के छात्रों के सपनों को साकार करने का कार्य करती रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...