BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से दर्दनाक हादसा: पति-पत्नी और बच्ची की मौत

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ जिले के नगरनबी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डाउन लाइन से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से लगभग 35 वर्षीय एक पुरुष, करीब 30 वर्षीय एक महिला और तीन वर्ष की एक बच्ची की जान चली गई। घटना शाम लगभग 7:10 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन तेज रफ्तार में थी और अचानक तीनों ट्रैक पर आ गए, जिससे उन्हें संभलने का अवसर नहीं मिल सका। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पाकुड़ रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी कार्यालय लाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पाकुड़ रेलवे के एएसआई शिबू सरदार ने बताया कि रात होने के कारण मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पहचान के लिए आसपास के गांवों और पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया।

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पाकुड़ नगर के कालीतल्ला स्थित वार्ड नंबर 09 के निवासी थे। मृतकों की पहचान चंदन सरदार (लगभग 32 वर्ष) और शिल्पा सरदार (लगभग 30 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों पति-पत्नी थे और अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हो गए। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और निर्धारित क्रॉसिंग का ही उपयोग करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP ने DC को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsजामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के परिणामों से पहले राजनीतिक गतिविधियाँ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद कोर्ट को ईमेल से मिली उड़ाने के धमकी

Khabar365newsधनबाद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

वायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने मुरहा गांव के बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री व इमरजेंसी लाइट

Khabar365newsवायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मुरहा गांव, रांची में बच्चों के लिए एक...