Jharkhand

लोहरदगा पहुंचे आईजी एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा: रांची के जोनल आईजी अखिलेश झा बुधवार को लोहरदगा पहुंचे। आपको बता दे की लोहरदगा पहुंचते ही लोहरदगा के पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां द्वारा आईजी झा का पारंपरिक रूप से बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईजी झा ने कैंपस में शहीद एसपी डॉ अजय कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। परंपरागत रूप से स्वागत के बाद आईजी ने एसपी कार्यालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे लोहरदगा एसपी कार्यालय परिसर स्थित रिसेप्शन काउंटर में पहुंचे। एसपी के कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।आईजी के लोहरदगा आने को लेकर पुलिस विभाग सतर्क नजर आयी। आईजी द्वारा पुलिस से संबंधित सभी विभागों की बारी-बारी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने एसपी सहित जिले के शीर्ष पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश भी दिए। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी इंतजाम पर आईजी ने दिया जोर आईजी ने लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी इंतजाम के साथ-साथ सेफ्टी पर भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की भौगोलिक स्थिति एवं उग्रवादी गतिविधियों के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस कप्तान हारिस बिन जमा, डीएसपी (मुख्यालय) समीर तिर्की सहित, सार्जेंट मेजर, सार्जेंट, सभी इंस्पेक्टर, सभी थाना इंचार्ज आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...