BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Share
Share
Khabar365news

एक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस की 3 अप्रैल को रिम्स में मौत हो गई। उनके निधन के बाद उनका शव रिम्स के मोर्चरी में रखा गया। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद उनकी पत्नी और माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य शीला मरांडी ने जेल प्रशासन के माध्यम से जिला प्रशासन को पत्र लिखकर बताया कि उनके पति के कोई अन्य परिजन मौजूद नहीं हैं। इसलिए जिला प्रशासन को ही प्रशांत बोस का अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

बता दें प्रशांत बोस पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के यादवपुर का रहने वाला है।  झारखंड पुलिस ने उसे 12 नवंबर 2021 में सरायकेला के कांड्रा के मुंडरी चेक पोस्ट के पास पत्नी शीला मरांडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में था। उसके साथ पत्नी शीला मरांडी और सुरक्षाकर्मी समेत चार अन्य माओवादियों को भी पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के समय उस पर सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये का इनाम था। गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब वह इलाज कराने के लिए कहीं जा रहा था। गिरफ्तारी से पूर्व उसने कई राज्यों में नक्सलवाद की नींव रखी थी। उस पर झारखंड में विभिन्न थाना में 70 से अधिक माओवादी कांड दर्ज हैं। पत्नी शीला मरांडी भी भाकपा माओवादियों की शीर्ष सेंट्रल कमेटी की सदस्य और नारी मुक्ति संघ की प्रमुख थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल, पतरातू से प्रथम फ्लाई ऐश रेक रवाना : हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL),...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी में शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी के सबसे सम्मानित और...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...