हजारीबाग

जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अगामी 28 दिसम्बर को
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि जिले में स्थापना दिवस को श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया जाएगा । इस अवसर पर जिला, प्रखंड, मंडल, ग्राम पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण तथा बीएलए (BLA) के आवासों पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा । इसी क्रम में जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों की बीच पंचायत तथा वार्ड वाइज कांग्रेस पार्टी के झंडा का वितरण किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस संगठन की मजबूती, आपसी एकता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाते हुए जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को और मजबूती से पहुँचाया जाए । बैठक के पश्चात युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल तथा पूर्व सदर विधानसभा के प्रत्याशी मुन्ना सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ व माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया । बैठक का संचालन जिला महासचिव जावेद इकबाल व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने किया बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार पूर्व जिला अध्यक्षों मे आबिद अंसारी, विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह शैलेन्द्र कुमार यादव प्रदेश सचिव विनोद सिंह, अशोक देव जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान, विरेन्द्र कुमार सिंह, डाॅ.प्रकाश कुमार, शारदा रंजन दुबे,कैलाश पति देव, शशिकांत ओझा, भालचंद्र मिश्रा, लाल बिहारी सिंह, राजू चौरसिया, सुनिल कुमार ओझा, ओबीसी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, ओमप्रकाश गोप सचिव रेणु दैवी महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बेबी देवी अर्जुन सिंह, अजय गुप्ता, उदय पाण्डेय, सुनिल सिंह राठौर, गोविंद राम, मकसुद आलम, कृष्णदेव प्रसाद सिंह सलीम रजा, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, शिव नंदन साहू, राजीव कुमार मेहता, राजू यादव, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, भैया असीम कुमार, मुस्ताक अंसारी, अनिल कुमार भुईंया, मोहम्मद रब्बानी, राशिद खान, सैयद अशरफ अली, मनोज मेहता नगर अध्यक्ष परवेज अहमद प्रखंड अध्यक्षों मे अब्दुल मनान वारसी, अजित कुमार सिंह, नरसिंह पजापति, गोवर्धन गंझू, गौतम कुमार मेहता, नौशाद आलम, मोहम्मद मोईनउद्दीन, रविन्द्र गुप्ता, प्रदीप मंडल, अजय यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव, सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, ज्ञानी प्रसाद मेहता, अजय प्रजापति युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों में कोमल कुमारी, ओमप्रकाश पासवान, पूनम यादव, मनोहर यादव, मोहम्मद जाविर, रिकूं ,मोहम्मद दानिश अहमद, तनवीर रजा, उज्जवल मेहता, माशूक रजा, मोहम्मद कैफ रजा, संगिता कुमारी, मंजीत यादव, मनिष कुसवाहा, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल रज्जाक, विजय कुमार सिंह, नईम जावेद, निसार अहमद भोला, मंसुर आलम, तसलीम अंसारी, चोलेश्वर महतो, निरंजन प्रसाद नायक, अर्जुन नायक, गुलाम अली, चंदन गुप्ता, पंचम पासवान, सरफराज आलम, जय कुमार महतो, गिरजा शंकर, अब्दुल जलील, मोहम्मद इकबाल, विकास कुमार, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी शमशाद आलम, मोहम्मद ईसराईल, विक्की कुमार धान, धर्मेंद्र कुमार, यमुना यादव, राम प्रकाश सिंह, सिकन्दर कुमार, अरूण कुमार, देवधारी मेहता, रंजीत यादव, सुधीर कुमार, मोहम्मद वारिस के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...