गिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी से शनिवार लगभग आठ बजे कुछ अज्ञात अपराधियों ने रिवाल्वर की नोंक पर साढ़े तीन लाख नगदी समेत चार लाख के सोने-चांदी का आभूषण लूट कर फरार हो गए। पीड़ित का नाम शिवशंकर है। उसके बाद पीड़ित ने किसी तरह भरकट्टा ओपी पहुंचकर ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ओपी प्रभारी अमन सिंह घटना की जांच करने में जुट गए। पीड़ित ने बताया कि प्रत्येक दिन के तरह वह सरिया स्थित अपना दुकान से घर जा रहे थे। इसी बीच यह घटना घटी।
सूत्रों के अनुसार अपराधियों ने सरिया से ही पीड़ित को पीछा कर भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुवा गांव के समीप सुनसान स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि अपराधी सरिया से ही बाइक से उसका पीछा कर रहे थे। बाइक पर 3 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने अचानक उनके बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और कान पर रिवाल्वर सटा दिया। इस दौरान अपराधियों ने बाइक की चाभी और मोबाइल भी छीन ली। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने बाइक की डिकी में बैग रखा था, जिसमें साढ़े तीन लाख नगदी और चार लाख के जेवरात थे।
अपराधी मेरे कान की नोंक पर रिवाल्वर सटा कर पैसे और आभूषण लुटकर भाग गए। वहीं, उन्होंने आगे बताया कि अपराधियों ने भागते हुए धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस स्टेशन में सूचना दोगे तो परिणाम बहुत बुरा होगा। बहरहाल, पुलिस द्वारा अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की खंगाले जा रहे हैं।
Leave a comment