Jharkhand

मैथन डैम में बोट संचालकों को निर्धारित शुल्क लेने व क्षमता से अधिक लोगों को सवार नहीं करने का निर्देश

Share
Share
Khabar365news

धनबाद

अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी ने मैथन डैम में नाव, बोट, स्टीमर इत्यादि के संचालकों को यात्रियों से निर्धारित शुल्क लेने, क्षमता से अधिक लोगों को सवार नहीं होने देने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में एसडीओ ने कहा कि मैथन डैम में नाव, बोट, स्टीमर इत्यादि के परिचालन के संबंध में कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलने के बाद मैथन डैम स्थित बोट घाट का एगारकुंड बीडीओ, एगारकुंड के प्रभारी अंचल अधिकारी, मैथन ओपी प्रभारी के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मिलने वाली अनियमितता के आलोक में सभी पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारी को झारखंड सरकार (पर्यटन विभाग) द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

इसमें नौका विहार करने वालों से निर्धारित शुल्क लेना, क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर सवार नहीं होने देना, नौका विहार करने वाले सभी सैलानियों को लाइक जैकेट उपलब्ध कराना, प्रतिबंधित जनरेटर सेट से नौका या बोट इत्यादि का परिचालन नहीं करना, काफी कम जगह पर दो जेटी अवस्थित नहीं होने देना, तय संख्या से अधिक बोट, स्टीमर इत्यादि का परिचालन नहीं होने देने का निर्देश दिया है।

साथ ही अपराह्न एवं संध्या में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक परिचालन नहीं होने देने का भी निर्देश दिया है।

इसके साथ सभी पदाधिकारियों को उपरोक्त निर्देशों का दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित कराने व वोट घाटों के प्रबंधक को सैलानियों को नौका विहार कराते समय उपरोक्त मानकों का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

एसडीओ ने कहा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित बोट घाट, नाविक या उसके प्रबंधक इत्यादि के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...