Jharkhand

पलामू में फर्जी SDM बनकर युवक ने बीडीओ से मांगे 3 लाख, थाना प्रभारी को भी धमकाया

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले के लेस्लीगंज के बीडीओ से एक युवक ने फर्जी एसडीएम बनकर पैसे की मांग की है। युवक ने फर्जी एसडीएम बनकर बीडीओ से तीन लाख रुपये की मांग की है। युवक ने थाना प्रभारी को भी धमकाया है। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि युवक मानसिक विक्षिप्त है। वह अपनी पत्नी से झगड़ा करके घर से निकला हुआ है और 15 दिनों से घर नहीं गया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को पलामू के लेस्लीगंज ब्लॉक के बीडीओ को एक नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसडीएम बताया और तीन लाख की मांग की। बीडीओ ने पूरे मामले की जानकारी लेस्लीगंज थाने को दी। यही नहीं लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता को भी एक अनजान नंबर से फोन आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को आरडीएम बताया और एसपी का नंबर मांगा।

थाना प्रभारी ने पूछा आरडीएम कौन सा पद है?

तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपको नहीं पता आरडीएम क्या होता है, कॉल रिकॉर्डिंग में है, एसपी का नंबर दीजिए। बाद में उस व्यक्ति ने फोन काट दिया। लेस्लीगंज थाने की पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि फोन करने वाला शख्स एक युवक है और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...