Jharkhand

आगामी त्यौहार होली एवं शब ए बारात के मद्देनजर सदर थाना में शान्ति समिति की बैठक

Share
Share
Khabar365news

सदर थाना परिसर में आगामी होली एवं शब ए बरात पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनी रहे इसके लिए सदर थाना क्षेत्र स्तरीय शनिवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में संपन्न हुई। सदर अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वही संचालन थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायत से मुखिया एवं जनप्रतिनिधि शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। और प्रशासन से मांग रखा गया की होली के दिन शराब की दुकान को बंद हो तथा अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगे। मौके पर उपस्थित लोसिंघना थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा रंगों का त्योहार होली भाईचारे का त्योहार है और सभी को चाहिए कि एक दूसरे धर्म का सम्मान करें। वही मौके पर उपस्थित बड़ा बाजार ओपी प्रभारी घनश्याम कुमार ने भी लोगों से त्यौहार में सहयोग करने की अपील की है और भाईचारा से त्यौहार मनाने को कहा। अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिन्हा ने कहा होली रंगों और भाईचारे का त्यौहार है। इसे मिल जुलकर कर मनाए। सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति और पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान जुलूस के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर अफ़वाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। अशांति पैदा करने वालों पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर विधि व्यवस्था खराब करने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...