Uncategorized

*आगामी 9 एंव 10 मार्च को बाहा पर्व को लेकर पोटंगा पंचायत के तिलैया सरना स्थल मे हुई बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: तन्नू कुमार उपाध्याय

रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरिमारी मे पोटंगा पंचायत के तिलैया गांव में बाहा पर्व को लेकर ग्रामीणो की सरना स्थल मे बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता तिलैया मांझी हड़ाम बरसा मांझी एवं संचालन जोगवा हड़ाम सहदेव मांझी ने किया।बैठक में आगामी 9 एवं 10 मार्च को बाहा पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं सरना स्थल की चारदीवारी, आगामी 10-11अप्रैल को आयोजित होने वाले संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केन्द्रीय महाधिवेशन की तैयारी एवं बच्चों के पढ़ाई लिखाई को लेकर विशेष रूप से ओलचिकी लिपी पर चर्चा किया गया।मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जुगल मांझी ने कहा कि बाहा परब संथाल, हो, उरांव, मुंडा एवं अन्य जनजातियों का महत्वपूर्ण पर्व है। समाज के लोग परंपरागत वस्त्र धारण कर, जाहेर थान पर पूजा करने के पश्चात मांदर के थाप पर नृत्य कर प्रकृति के प्रति आभार व खुशी व्यक्त करते हैं तथा अपने देवता मरांग बुरू से प्रार्थाना करते हैं कि गांव हमेशा खुशहाल रहे और किसी भी तरह का विपत्ति या बिमारी गांव में प्रवेश न करे। पहला दिन पुजा स्थल जाहेर थान में जाहेर बोंगा को नहलाने के साथ साफ सफाई किया जाता है। वहीं दूसरे दिन जाहेर थान पर सखुआ फुल, महुआ फुल चढ़ाते हुए विधिवत सिम बोंगा (मुर्गा-मुर्गी बली दी जाती है और पुजा की जाती है। इसके उपरांत सोड़े प्रसाद स्वरूप सभी ग्रामीण ग्रहण करते हैं और हर्षोल्लास के साथ नृत्य करते हैं। गांव के लोग जब प्रसाद ग्रहण करके जाहेर थान से वापस गांव लौटते हैं। तब नायके हड़ाम के पैर धोकर उनका स्वागत किया जाता है। उसके बाद उत्सव मनाया जाता है और होली की भांति एक दूसरे पर सादे पानी डालकर पर्व मनाते हैं।बैठक में मुख्य रूप से मांझी हड़ाम बरसा मांझी, नायके हड़ाम पच्चु मांझी, पराणिक हड़ाम हरिलाल मांझी, जोगवा हड़ाम सहदेव मांझी, गोविंद मांझी, सरोज मुर्मू, जुगल मांझी, जितेंद्र मांझी, विश्राम मांझी, उदन मांझी, सावना मुर्मू, तालु मुर्मू, विजय बेसरा, रामवृक्ष सोरेन, सावना सोरेन, संजय मुर्मू, शीला देवी, अनीता देवी, लालमति देवी, ललिता देवी, सालों देवी, नकियो देवी, सोनी प्रिया देवी, देवीश्री देवी, फूलों देवी, चांदमुनी देवी, फुलमुनी देवी, मालती देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, ललिता देवी, सुषमा देवी, सोनमुनी देवी, फूलमती देवी, सविता देवी, चंपा देवी, आरती देवी, सुकुरमुनी देवी, गीता देवी, रंजीत मांझी, चारों मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...