Jharkhand

केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन नि: शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के संचालक आशीष सहाय के द्वारा हजारीबाग मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर के सामने केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के बैनर तले महिलाओं की सशक्तिकरण हेतु नि: शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के दुसरे शाखा का बुधवार को शुभारंभ किया गया। आशीष सहाय ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही सिलाई के क्षेत्र में उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन के तहत संचालित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के दूसरे शाखा के शुभारंभ को लेकर उन्होंने विशेष रूप से अभिषेक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें इनका विशेष योगदान है क्योंकि इस प्रशिक्षण केंद्र के संचालित किए जाने में इनका अहम योगदान है उन्होंने अपने आवासीय परिसर को इस कार्य के लिए दिया है। बताया कि अभिषेक अग्रवाल जैसे समाजसेवी वर्ग के लोग इस नेक कार्य में उनके साथ खड़े हैं आज उनके साथ जुड़ कर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है इस अवसर पर आशीष सहाय ने हजारीबाग के सभी समाजसेवी एवं सिलाई कारोबार से जुड़े व्यवसाई वर्ग के लोगों से मुख्य रूप से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग इस संस्थान के साथ जुड़कर अपना सहयोग दें ताकि महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में काम उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandLohardagaSocialझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

धान कूटने के दौरान साड़ी फंसने से महिला पुनम कुमारी की मौत

Khabar365newsकुडू प्रखण्ड के पंचायत सलगी के गांव खम्हार में दर्दनाक हादसा, खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

एएसआई को पेड़ में बांधकर बनाया बंधक

Khabar365newsदो एएसआई गम्भीर रूप से घायल दो आरोपी को पुलिस ने किया...

BreakingCrimeJharkhandRanchi

वेज की जगह नॉन-वेज चला गया पार्सल, सनक में ठोक दिया विजय को गोली, मौ’त

Khabar365newsरांची : राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वेज की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 22 चोरी की बाइक बरामद, 15 अपराधी दबोचे गए

Khabar365newsरांची: झारखंड के रांची स्थित नामकुम थाना पुलिस ने 15 अपराधियों को...