Home Jharkhand जिला कांग्रेस कार्यालय से रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Jharkhand

जिला कांग्रेस कार्यालय से रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Share
Share

जिला कांग्रेस कार्यालय से निकाली गई शोभा यात्रा मे दिखा श्रद्धा और सौहार्द की झलक

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को अनुशाशन, संयम, शांति, क्षमा, दया, त्याग का प्रतीक माना गया है : शैलेन्द्र यादव

हजारीबाग : रामजन्म महोत्सव अष्टमी पर जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम से झंडा पताका के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । जो विभिन्न मार्गों गुरूगोविंद सिंह रोड, मेन रोड झंडा चौक, पुस्तकायन रोड़ स्तिथ दुर्गा स्थान में चुनरी चढ़कर तथा पूजा अर्चना कर बड़ा अखाड़ा, जादो बाबु चौक, कानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर में लंगोट चढ़ाकर वापसी में महावीर स्थान में लंगोट तथा प्रसाद चढ़ाकर पंच मंदिर चौक चौक होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय में शोभा यात्रा का समापन किया गया । इसी बीच सद्भावना विकास मंच ने झंडा चौक पर शोभा यात्रा का स्वागत किया स्वागत करने वालों में इरफान अहमद उर्फ काजू, मनोज गोयल, दीपक कुमार, जेपी जैन, परवेज अहमद, शबीर अली वहीं पुस्तकायन चौक पर रोनियार वैश्य समिति की ओर से संजय गुप्ता, बली गुप्ता, गुड्डू गुप्ता गुप्ता, संजू गुप्ता, गुजंन गुप्ता कृष्णा गुप्ता शोभा यात्रा का स्वागत किया गया ।
शोभा यात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया । इस अवसर पर श्रीराम जी अमूल्य वचनों को दोहराते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि राम एक आदर्श तथा मर्यादा पुरुषोत्तम थे जो अपनी प्रजा की सुरक्षा और खुशी के हरदम पुलकित रहते थे । उन्होंने एक बार नगर वासियों से कहा था कि कि हे नगर वासियों मैं जो भी बात कहता हूं उसमें आपका ही कल्याण होता है । मनुष्य को जीवन इसलिए मिलता है वो अपने पूर्व जन्मों के पश्चात कर सके । इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि नफरत के माहौल में मोहब्बत का पैगाम लाया हूं नगर वासियों से अपील है कि नशा मुक्त, भयमुक्त आपसी भाईचारा सौहार्द वातावरण में रामनवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। बरही विधायक उमा शंकर अकेला ने कहा कि अगर तुम मेरे आदर्शों पर चलकर मेरी दी हुई आज्ञा का पालन करो ताकी तुम्हारे जीवन में कोई संकट न आए । जो भी भक्त मेरे कहे गए वचनों का पालन करेगा वही मेरा परम भक्त कहलाएगा और अपने जीवन मे सद्भावना को ओर ले जाएगा ।
शोभा यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, यमूना यादव, अशोक देव, संजय गुप्ता मुखिया संघ के महासचिव महेश प्रसाद साव, चंद्र शेखर मिश्रा मीडिया प्रभारी निसार खान, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, राजू चौरसिया, प्रदीप मिश्रा, लाल बिहारी सिंह, दिगम्बर प्रसाद मेहता, दिलीप कुमार रवि कृष्णा किशोर प्रसाद, गुड्डू सिंह, विकास कुमार यादव, कुमार सोनू, प्रकाश कुमार यादव, सुनिल अग्रवाल, साजिद हुसैन, गुप्ता, नरेश गुप्ता, बाबु खान, मिथिलेश दुबे, संजय तिवारी, परवेज अहमद, केडी सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, मुकेश पासवान, नरसिंह प्रजापति, अजित सिंह, ओम प्रकाश झा, सुधीर कुमार यादव, संजय यादव शुभम शर्मा, रंजीत कुमार यादव, मनोज मोदी, अजय सिंह, बाबर अंसारी, राजू यादव, अर्जुन सिंह, विजय कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, राम सेवक सोनी, राजेश गुप्ता, बब्लू कुशवाहा, रीतलाल मंडल, कलीम अंसारी, नवनीत कुमार सिंह, अर्जुन यादव, सुरेन्द्र यादव, राजेश यादव, पप्पू यादव, संटू कुमार, बिनोद कुमार, मनोज कुमार यादव, मो. मुस्ताक, सैयद अशरफ अली, कौशल कुमार सिंह, बीपी शर्मा, कैलाश पति देव, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, मिथिलेश कुमार पासवान, रोहन ठाकुर, अमीत कुमार सिन्हा, संजय कुमार, नन्द किशोर यादव, नवीन कुमार यादव, पवन कुमार यादव, राजेश कुमार महतो, अंनत कुमार सिंह, कृष्णा गोपाल मिश्रा उर्फ गुड्डू बाबा, गालिब अहमद, भैया असीम कुमार, परमेश्वर यादव, आयूष कुमार,सीताराम यादव, मुकेश साव,सेवादल के विश्वास पासवान के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

  
Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
PakurActiveJharkhand

JTET-2026: परीक्षा केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की...

ActiveBreakingEducationJamtadaJharkhand

जामताड़ा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई JTET-2026 परीक्षा

डीसी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण 20 परीक्षा...

ActiveJharkhandRanchi

धुर्वा में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि, 18वां मासिक कार्यक्रम आयोजित

रांची । देश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि...