Jharkhand

केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन नि: शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ 

Share
Share
Khabar365news

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर आशीष सहाय द्वारा लगातार किया जा रहा प्रयास 

हजारीबाग। केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के संचालक आशीष सहाय के द्वारा हजारीबाग मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर के सामने केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के बैनर तले महिलाओं की सशक्तिकरण हेतु नि: शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के दुसरे शाखा का बुधवार को शुभारंभ किया गया। आशीष सहाय ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही सिलाई के क्षेत्र में उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन के तहत संचालित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के दूसरे शाखा के शुभारंभ को लेकर उन्होंने विशेष रूप से अभिषेक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें इनका विशेष योगदान है क्योंकि इस प्रशिक्षण केंद्र के संचालित किए जाने में इनका अहम योगदान है उन्होंने अपने आवासीय परिसर को इस कार्य के लिए दिया है। बताया कि अभिषेक अग्रवाल जैसे समाजसेवी वर्ग के लोग इस नेक कार्य में उनके साथ खड़े हैं आज उनके साथ जुड़ कर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है इस अवसर पर आशीष सहाय ने हजारीबाग के सभी समाजसेवी एवं सिलाई कारोबार से जुड़े व्यवसाई वर्ग के लोगों से मुख्य रूप से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग इस संस्थान के साथ जुड़कर अपना सहयोग दें ताकि महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में काम उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पालू पंचायत के ग्राम टोकीसुद में मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा एवं भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातू की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू...