Jharkhand

Jharkhand के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand झारखंड: के न्यूनतम तापमान में एक दिन में 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी हुई है। आज का उच्चतम तापमान 27.2 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। रविवार (12 जनवरी) को सबसे कम न्यूनतम तापमान जगन्नाथपुर में रिकॉर्ड किया गया था। इसके पहले 3 दिनों तक झारखंड का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड से कम था। 9 जनवरी को झारखंड का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, 10 जनवरी को 3 डिग्री और 11 जनवरी को 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड था। 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अधिकतम तापमान में भी मामूली कमी आई है। 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री था, जो 12 जनवरी को घटकर 27.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है। रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि रविवार की सुबह कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा रहा झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई। जमशेदपुर में विजिबिलिटी सबसे कम 1100 मीटर रही। मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 9.6 डिग्री हो गया है, जबकि अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 24.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है।

तापमान में बढ़ोतरी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। रांची के हिनू में आज का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। आज सबसे अधिक तापमान नामकुम का 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। डाल्टनगंज में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां का उच्चतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 26.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 9.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है।

बोकारो में तापमान अभी भी सामान्य से कम है। हालांकि, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बोकारो में आज मौसम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandPakur

ओवरलोड गिट्टी और बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsहिरणपुर में अवैध परिवहन पर कसा शिकंजा, थाना लाया गया सोनालिका ट्रैक्टर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सप्तमी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

आध्यात्मिक रंगों से जीवन खुशहाल बन जाता है- ब्रह्माकुमारी रोशनी

Khabar365newsप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का शाखा भुरकुंडा सेवा केंद्र हिताची एटीएम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...