Hazaribagh

हजारीबाग यूथ विंग का शीतकालीन राहत अभियान जरूरतमंदों को मिल रही गर्माहट

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग यूथ विंग ने ठंड से बचाने के लिए अब तक 1100 कंबल बांटे, जरूरतमंदों को मिली राहत की गर्माहट

यह पहल मानवीय मूल्यों और एकजुटता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है :– चंद्र प्रकाश जैन

हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है, और हम इस अभियान को लगातार बढ़ाते हुए जरूरतमंदों की मदद करेंगे। यह अभियान हजारीबाग यूथ विंग के सामाजिक दायित्व का प्रतीक है :– करण जायसवाल

हजारीबाग

कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग ने अपने शीतकालीन राहत अभियान के तहत सिरसी और ढेंगुरा गांव में 100 जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस अभियान के माध्यम से संस्था अब तक 1100 कंबलों का सफल वितरण कर चुकी है। समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए संस्था का यह प्रयास जनहित और मानवता के प्रति समर्पित है। हजारीबाग यूथ विंग का यह अभियान केवल दिन तक सीमित नहीं है। संस्था के सदस्य रात के समय भी ठंड में ठिठुरते लोगों तक पहुंचकर उन्हें राहत सामग्री प्रदान कर रहे हैं। शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में यह पहल न केवल ठंड से राहत पहुंचा रही है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की नई मिसाल पेश कर रही है।

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने शीतकालीन राहत अभियान के संदर्भ में कहा की ठंड के मौसम में राहत प्रदान करने का यह प्रयास न केवल उनके जीवन में गर्माहट ला रहा है, बल्कि समाज में एकजुटता और मानवीय मूल्यों की भावना को भी मजबूत कर रहा है। संस्था द्वारा किए गए इस अभियान से यह साबित होता है कि अगर हम सब मिलकर समाज के लिए काम करें, तो कोई भी संकट दूर किया जा सकता है। मैं इस अभियान के सभी सदस्य को धन्यवाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे इसी प्रकार समाज सेवा के क्षेत्र में और कार्य करेंगे।

संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा की हमारा उद्देश्य जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना है। समाज में कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण कष्ट न सहे, यह सुनिश्चित करने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक गांवों और शहरों के वंचित वर्गों तक यह राहत सामग्री पहुंचाई जाए।

इस अभियान को न केवल जरूरतमंदों का आशीर्वाद मिल रहा है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों और जनप्रतिनिधियों का भी सक्रिय समर्थन प्राप्त हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान मानवता का सच्चा उदाहरण है। संस्था का यह अभियान यह दिखाता है कि जब समाज के लोग एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद के लिए कदम बढ़ाते हैं, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। हजारीबाग यूथ विंग का यह प्रयास निश्चित ही समाज को प्रेरित करने वाला है।

मौके पर सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य विकाश तिवारी, शम्पा बाला, उदित तिवारी, मोहम्मद ताजुद्दीन, सत्यनारायण सिंह, सिद्धार्थ कुमार उर्फ सिद्धू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, पीयूष राणा सहित कई लोग मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...