patratupatratuझारखंडब्रेकिंग

मीडिया कर्मियों के सकारात्मक वा संगठित प्रयास से भारत कुछ वर्षों में विश्व गुरु बनेगा बीके कोमल

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वाविद्यालय यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर मेरीन ड्राइव सोनारी जमशेदपुर में आयोजित श्रेष्ठ समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से आए बीके कोमल ,मुख्य संपादक,मधुबन न्यूज वा शिव आमंत्रण समाचार पत्र, मीडियाकर्मियों को संबोधित करते कहा कि विश्व शांति, जलवायु, पर्यावरण संरक्षण समेत कई प्रकार की वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के साथ उनका समाधान करने में मीडिया हमेशा आगे रहा है। समाज को नई दिशा देने में मीडिया का विशेष योगदान है। विकट परिस्थितियों में मीडियाकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दायित्वों को पूरे मनोयोग से निभाने में अग्रसर रहते हैं। ब्रह्माकुमारी संस्था मानव जीवन की सर्वोच्चता का अभिप्राय है जिसने विश्व के हृदय में आत्म चेतना का प्रकाश फैलाने का पुनीत कार्य किया है। आत्म चिंतन करने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना महान कार्य है। जिसके लिए मीडिया ने हमेशा पहल की है। यह बात उन्होंने ब्रह्माकुमारीज यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर के प्रांगण में मीडिया प्रभाग की ओर से श्रेष्ठ समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित सम्मेलन के उदघाटन सत्र में कही।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मीडिया कर्मियों के सकारात्मक व संगठित प्रयासों से भारत विश्व गुरु के रूप में सबके सामने होगा। जिसके लिए ब्रह्माकुमारी संगठन के साथ समाज के हर वर्ग को मिलकर दृढ़ता पूर्वक इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।
फिर से स्थापित होगा भारत में शांति का
रामराज्य।वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी कोल्हान क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिका ने कहा वर्तमान विश्व के परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए मीडियाकर्मियों को निरंतर सकारात्मक दिशा में अहम योगदान देने पर बल दिया। कहा कि शांति कभी भारत में था। जो फिर से स्थापित हो रहा है। शांति कोई जंगल में जाने से नहीं मिलती बल्कि कर्म करते हुए धैर्यता, सरलता, शीतलता, मन की स्थिरता, पारदर्शिता, स्नेहमयी व्यवहार बनाए रखना स्वाभाविक अनुभूति का नाम है।
ईश्वर की अनुकंपा के लिए सत्यता जरूरी और ईश्वर की अनुकंपा का अनुभव करने के लिए जीवन में सत्यता होनी चाहिए। स्वाभिमान में रहने वाले ही सभ्य समाज की स्थापना कर सकते हैं। जर्रे-जर्रे पर अशांति व भय के माहौल के बीच मीडिया की शक्ति ही शांति व सद्भाव को बल प्रदान कर सकती है। आतंकवाद के खिलाफ सारा भारत एक है। ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जो सृष्टि की शांति के खिलाफ जाता हो। किया।इस कार्यक्रम में जमशेदपुर सहित अन्य क्षेत्र बहरागोड़ा, चांडिल, पतरातु, घाटशिला, चाकुलिया आदि स्थानों से भी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भाई बहने शामिल हुए । लगभग 75 पत्रकार भाई बहनों ने बहुत ही उत्साह से इस सम्मेलन को सफल बनाया और सभी मीडिया बन्धुओं को बोल ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर एक साथ भोजन (प्रसाद) भी ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रागिनी , ब्रह्माकुमारी सुधा , ब्रह्माकुमारी सुकन्या , ब्रह्माकुमारी संजू , ब्रह्माकुमारी कोमल,ब्रह्माकुमारी प्रीती , ब्रह्माकुमारी रुबी, ब्रह्माकुमारी आरती , बीके जया बहन , बीके रामदेव , अरुण भाई जितेन भाई महेश भाई दीपेश भाई प्रसंचित भाई दिनेश भाई संजय भाई , रंजीत भाई आदि का विशेष सहयोग रहा और भी इस सम्मेलन को सफल बनाने में ब्रह्मा कुमारीज संस्थान के बीके भाई बहनों का विशेष सहयोग रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज झारखंड के 15 जिलों में आंधी–बारिश की चेतावनी,

Khabar365newsरांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी...