झारखंडब्रेकिंग

19 और 20 अप्रैल 2025 को झारखंड में भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो होगा

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री से भारतीय वायुसेना के दल ने मुलाकात की

एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारी से संबंधित निर्देश दिए गए

रांची : रांची में आयोजित होगा झारखंड का पहला एयर शो आज दिनांक-04 अप्रैल 2025 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री से कार्यालय कक्ष में भारतीय वायुसेना के एक दल ने उनसे मुलाकात की।

भारतीय वायुसेना से आए दल ने उपायुक्त से रांची में होने वाले सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम के द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला एयर शो को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

झारखंड राज्य में होने वाला यह भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो होगा। सूर्यकिरण टीम द्वारा दिनांक 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची में प्रस्तावित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व दिनांक 17 अप्रैल 2025 को एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व इसका फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने उपायुक्त से एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारी से संबंधित जानकारी साझा की।

उपायुक्त ने वायु सेना के आए दल को आश्वासन देते हुए कहा की जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता किया जाएगा। साथ ही सभी तरह की प्रशासनिक तैयारी, एयर शो से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार, तकनीकी सहयोग आदि के लिए जिला प्रशासन ने वायु सेवा की टीम को आश्वासत किया।

बैठक में भारतीय वायुसेना की ओर से विंग कमांडर पी के सिंह और स्क्वाड्रन लीडर वालिया एवं जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पत्थर बना हथियार, रिश्तों का हुआ कत्ल… पत्नी की हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांदुपरता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राजधानी एक्सप्रेस में छूटा महंगा टैबलेट आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया

Khabar365newsआरपीएफ राँची के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ...