रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
श्री श्री चैती दुर्गा सरहुल व रामनवमी पुजा समिति के तत्वावधान में आज चैती दुर्गा पुजा का प्रथम दिन कलश स्थापना,विधिवत पुजा अर्चना कर किया गया। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि आज पुजा का प्रथम दिन है,वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र , पंचायत सहित पुरे देश में भक्ति भाव का माहौल है। सरहुल, रामनवमी को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। कमिटी के सभी सदस्य व पदाधिकारी व अन्य समाजसेवी वर्ग का भरपुर सहयोग प्राप्त हो रहा है। सरहुल व रामनवमी जुलूस व अखाड़ा कार्यक्रम को लेकर हर बिंदु पर विचार किया जा रहा है । मुखिया निधि सिंह के सौजन्य से 20/30 का रामनवमी अखाड़ा में चबुतरा का निर्माण हो रहा है तथा काली मंदिर का भी सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है।श्री सिंह ने कहा कि इस बार पुजा और रमजान का भी अंतिम माह है , पंचायत सहित सभी देशवासियों को पुजा और ईद की बधाई दी।
मुख्य संरक्षक – माननीय सांसद, माननीय विधायक, माननीय पुर्व विधायक
संरक्षक – जिप सदस्य 06, प्रमुख महोदय,उप प्रमुख, सभी मुखियागण, सभी पंचायत समिति सदस्यगण, सभी वार्ड सदस्यगण। सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि
अध्यक्ष – जय प्रकाश सिंह ननकी
उपाध्यक्ष – सुभाष यादव, रामकिशोर मुंडा, संतोष गंझु
सचिव – सुमन सिंह
सह सचिव – अरविंद तिवारी, प्रेम भुईयां, दिनेश मुंडा, चन्द्रशेखर सिंह,मनराज मुंडा, अमरेन्द्र कुमार,रंजय कुमार।
कोषाध्यक्ष – सपन दास
उप कोषाध्यक्ष – सरजु महली
पुजा प्रभारी -बादल कुमार, अंकित सिंह
सदस्य, सुरेन्द्र प्रसाद,राजु प्रसाद, बालेश्वर महली, मनबोध महली,बिगन महली,विजय वर्मा, अशोक राय, अनिल सिंह, निखिल महली,गौरव सिंह,छोटन सिंह, रामाकांत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा आदि का चयन किया गया। जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि इस पुनीत कार्य में और भी ग्रामीण भाग लेना चाहते हैं वे सभी सादर आमंत्रित हैं, सभी लोगों की जिम्मेवारी तय की जायेगी।

Leave a comment