BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पतरातु ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पतरातु ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया, जो हिंदू नव वर्ष, सरहुल की शुरुआत का प्रतीक है। यह उत्सव RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती के अवसर पर भी मनाया जाता है। आज पतरातु के स्वयंसेवक अम्बेडकर शाखा में एकत्रित होकर आद्य सरसंघचालक प्रणाम करके डॉक्टर हेडगेवार का स्मरण किया और सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, और स्वदेशी व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लिया। वर्ष प्रतिपदा का महत्व:यह दिन हिंदू पंचांग के अनुसार नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी।RSS के लिए यह दिन विशेष है क्योंकि उनके संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जन्म भी वर्ष प्रतिपदा के दिन हुआ था .RSS के अन्य उत्सव:विजयदशमीमकर संक्रंतिहिंदू साम्राज्य दिवसगुरु पूर्णिमारक्षाबंधन RSS वर्ष प्रतिपदा को अपने छह प्रमुख उत्सवों में से एक मानता है, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा देने के
लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।
आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिव शंकर पाठक जी ने हिन्दू समाज के संगठन के आवश्यकता पर बल दिया । साथ ही सनातन परंपरा के अनुसार हम सबको नववर्ष मनाने का आग्रह किया । वर्ष प्रतिपदा अपने सृष्टि चक्र के शुरुवात का दिन है । भगवान श्रीराम, धर्मराज युधिष्ठिर का भी राज्याभिषेक आज के दिन ही हुआ था । संत झूलेलाल की जयंती और आर्य समाज की स्थापना का शुभ दिवस भी आज है । इस कार्यक्रम में नगर संघचालक श्री सरयू राम, वरिष्ठ कार्यकर्ता सिद्धनाथ सिंह जी, जय नंदन शर्मा, विकास सुधांशु, रवि कुमार , प्रांजल सहित अन्य स्वयंसेवक उपलब्ध थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...