Jharkhand

Sahibganj DC की अध्यक्षता में बैठक, नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर दिये निर्देश

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज : साहिबगंज डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक हुई, जिसमें चौकीदार, समाज कल्याण विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पर चर्चा की गयी. इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने सभी विभागों को ससमय भर्ती पूरी करने के निर्देश दिया. कहा कि योग्यता, अनुभव और सरकारी मापदंडों का पालन करने करें, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके. उन्होंने निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया में कोई अनियमितता ना हो और सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित की जाए. बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने जल्दी से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का आश्वासन दिया.

इस मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुशील कुमार मुर्मू उपस्थित थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातु बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कटिया पंचायत के कटिया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नगर अध्यक्ष प्रत्याशी आशा गुप्ता ने जारी किया ‘विकसित जामताड़ा’ संकल्प पत्र

Khabar365newsनगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

चैती दुर्गा, सरहुल और रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी का हुआ गठन।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के ऐतिहासिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम के पैतृक गांव नेमरा में धक्कामार 108 एम्बुलेंस ने ली महिला की जान,

Khabar365newsझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य व्यवस्था...