BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा DC की मानवीय पहल, अनाथ बच्ची को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा जिले की उपायुक्त ने एक बार फिर प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की अनूठी मिसाल पेश की है। दरअसल कुडरुम से बीरू जाने के दौरान कुडरुम पुलिया के पास बच्चों की एक टोली को देखकर उपायुक्त सिमडेगा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उनकी पढ़ाई व पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।

इसी दौरान श्रद्धा कुमारी नामक बच्ची ने बताया कि उसकी मां का निधन हो चुका है और उसके पिता रोज़गार के सिलसिले में दिल्ली में कार्यरत हैं। बच्ची की स्थिति सुनकर उपायुक्त भावुक हो गईं। उन्होंने तत्काल सिमडेगा बीडीओ समीर रैनियर को निर्देश दिया कि श्रद्धा कुमारी को सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा जाए, ताकि उसे शिक्षा और जीवन-यापन में आवश्यक सहायता मिल सके।

उपायुक्त की इस पहल से प्रशासन की मानवीय सोच और बच्चों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण सामने आया है। स्थानीय लोगों ने भी उपायुक्त के इस कदम की सराहना की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandPakur

तारापुर गांव में छत पर रखे पुआल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार अपराह्न हिरणपुर प्रखंड...

HazaribaghJharkhand

सरस्वती पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक, महेश बने पूजा समिति अध्यक्ष

Khabar365news बरकट्ठा संतोष पांडे : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला स्थित...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...