BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

अग्रसेन स्कूल में इंटर हाउस राइफल शूटिंग का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

आदर्श व श्रेया ने लगाया गोल्ड पर निशाना

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में चल रहे तीन दिवसीय इंटर हाउस राइफल एवं शूटिंग प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खेला गया। इसमें लड़कों में आदर्श कुमार व लड़कियों में श्रेया कुमारी ने गोल्ड मैडल जीता। जबकि दीपक कुमार, शुशांक कुमार, रौनक कुमार, आदित्य कुमार, लड़कियों में श्रेया कुमारी, काजल कुमारी, अदिति कुमारी, राखी कुमारी, श्रेयश्री कुमारी, तनिष्का कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर व ब्रोंज मैडल अपने नाम किया। टूर्नामेंट का आयोजन कोच डॉ विकास कुमार आयुष मजूमदार व प्रवीण नायक की देखरेख में हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य विवेक प्रधान ने सभी शूटरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी ऊर्जावान होकर अनुशासित तरीके से आगे बढ़ें।आज के समय में खेलकूद का दायरा काफी बढ़ गया है। खेलकूद की बदौलत भी हम बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन बच्चों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के अपने प्रयास में लगातार जुटा है।

कोच डॉ विकास कुमार ने कहा कि विद्यालय में राइफल एवं पिस्टल शूटिंग का लगातार प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कई विद्यार्थी उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कोच आयुष मजूमदार ने बताया कि रांची के आरके आनंद राइफल शूटिंग सेंटर में 10 दिसंबर से शुरू हो रहे प्रथम झारखंड राइफल एवं पिस्टल शूटिंग में स्कूल के करीब 40 विद्यार्थी अलग-अलग केटेगरी में शामिल होंगे। टीम 10 दिसंबर की सुबह रवाना होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...