Jharkhand

देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली चालू किया जाना ऐतिहासिक- डॉ विवेक कुमार

Share
Share
Khabar365news

देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सुचारू रूप से कार्यान्वयन कराने में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले डेंटल काउंसिल आफ इंडिया की कार्यकारी समिति सह झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर दिव्येंदु मजूमदार ने सम्मानित करते हुए डॉ विवेक कुमार के द्वारा डेंटल काउंसिल के प्रति समर्पित रूप से किए गए अथक सफल प्रयास के साथ-साथ इस उल्लेखनीय कार्य की सराहना की।


मौके पर डॉ विवेक कुमार ने कहा कि डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने सुशासन एवं बेहतरी के उद्धेश्य से और देशभर में अपने 316 घटक कॉलेजों के लिए डिजिटल डेंटल काउंसिल परियोजना के एक भाग के रूप में ऑनलाइन फैकेल्टी और छात्र उपस्थिति निगरानी प्रणाली “(ओ.एफ.एस.ए एम.एस)” की शुरुआत की है 23,000 से अधिक डेंटल कॉलेज के शिक्षक और 14,500 स्नातकोत्तर एमडीएस छात्रों को उनकी दैनिक उपस्थिति डिवाइस का उपयोग करके सफलतापूर्वक पंजीकृत किया गया है,इससे सभी डेंटल कॉलेजों में डेंटल शिक्षकों और स्नातकोत्तर छात्रों की उपस्थिति में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने में मदद मिली है,भारत में वैद्यकीय शिक्षा को नियंत्रित करने वाला राष्ट्रीय वैद्यकीय आयोग भी भारत के सभी 600 मेडिकल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के समान समाधान पर काम कर रहा है।
डेंटल कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिव्येंदु मजूमदार ने विवेक कुमार की उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा की सभी सरकारी और निजी क्षेत्र में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के कार्यान्वयन कराने के साथ-साथ उनकी कड़ी मेहनत,समय, विशेषज्ञता,समर्पण और अथक प्रयासों के लिए एवं उनकी सक्रिय भागीदारी और महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ विवेक कुमार को बधाई दी एवं कहा की इस ऐतिहासिक पहल में नोडल अधिकारी के रूप में डॉ विवेक कुमार ने सभी डेंटल कॉलेज में ऐसे सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस प्रकार डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ मजूमदार ने डॉ विवेक कुमार की प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र देकर उनकी इस ऐतिहासिक कार्य की सराहना की एवं कहा की देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सुचारू रूप से चालू कराने में डॉ विवेक कुमार का उल्लेखनीय व सराहनीय योगदान रहा है।
डॉ विवेक कुमार ने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के माननीय अध्यक्ष सचिव और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन सभी के सहयोग और समर्थन से ही देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के कार्यान्वयन सफलतापूर्वक सुचारू रूप से सुनिश्चित हो पाया,इस ऐतिहासिक कार्य के लिए उन्होंने सभी को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।
डॉ विवेक कुमार डेंटिस्ट एवं डेंटल काउंसिल के हित कल्याण एवं बेहतरी को लेकर एवं डेंटल काउंसिल के प्रति ईमानदारीपूर्वक सदैव प्रतिबंध,गंभीर एवं तत्पर रहे हैं और इन्होंने पिछले लॉकडाउन में भी लोगों के बीच रहकर उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किया है,डेंटिस्ट के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पिछले दिनों नई दिल्ली में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर सम्मानित किया गया था,डॉ विवेक कुमार देशभर के डेंटिस्ट के अधिकारों की रक्षा एवं डेंटिस्ट एवं डेंटल काउंसिल के हित में उल्लेखनीय कार्य करते हुए हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी डेंटल काउंसिल के बेहतरी के लिए वे निरंतर तत्पर रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...