CrimeJharkhand

लोहा चोर अमित की हुई पिटाई

Share
Share
Khabar365news

झरिया के भौरा ओपी अंतर्गत जहाज टांड़ बस्ती मे लोहा चोर अमित की हुई पिटाई

सिंदरी अनुमंडल के भौरा ओपी अंतर्गत जहाज टांड़ बस्ती के ग्रामीण ने लोहा चोरी के आरोप मे भौरा निवासी एक युवक अमित रवानी को बाइक और गैस सिलेंडर के साथ धर दबोचा है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा लोहा चोरी के आरोपी को जमाकर पीटा, लोहा चोर पकड़े जाने की सूचना ग्रामीणों ने भौरा ओपी को दी। वहीं ग्रामीणों का यह आरोप है कि भौरा ओपी पुलिस घंटो बाद मौके पर पहुंची। जिस कारण ग्रामीणों और पुलिस में तीखी नोक झोंक देखने को मिला। भौरा पुलिस के साथ नोक झोंक की सूचना पर जोरापोखर थाना और सुदामडीह थाना और पाथरडीह थाना के पुलिस भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची .लोहा चोर अमित रवानी का कहना है कि जहाज टांड़ बस्ती के दो लोग और भौरा बाजार के चार लोगो के साथ मिलाकर कर रहे थे लोहा चोरी। ग्रामीणों का मांग है कि पकड़े गए लोहा चोर द्वारा जिन लोहा चोरों का नाम बता रहा है, भौरा ओपी पुलिस उन सभी का अभिलंब गिरफ्तार करें उसके बाद ही हम ग्रामीण इस लोहा चोर को भौरा पुलिस के हवाले करेगे। अंत में चार थाना के पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद लोहा चोर के आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। चोर ने स्थानीय थाना और अन्य लोगो को मंथली पैसा देकर क्षेत्र मे लोहा चोरी की अनुमति देने की बात स्वीकारी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में सोशल मीडिया पोस्ट पर तनाव,

Khabar365newsजामताड़ा। सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर जामताड़ा में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में आज कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति घंटों बाधित...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

26 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Khabar365newsरांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में MMDR बिल के खिलाफ पोस्टर,

Khabar365newsरांची। MMDR संशोधन बिल के विरोध में राजधानी रांची में पोस्टर लगाए...