BreakingCrimeJharkhandPakur

पुल निर्माण में गड़बड़ी! 4.36 लाख की योजना में जमकर अनियमितता, ग्रामीणों में रोष

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़ (लिट्टीपाड़ा): पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत तलपहड़ी पंचायत के कुड़बंध गांव में बन रहे पुल निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस पुल का निर्माण 4 लाख 36 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है, लेकिन काम की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थल पर देखने से साफ पता चलता है कि सीमेंट की मात्रा बेहद कम इस्तेमाल की जा रही है, जबकि डस्ट (पत्थर का चूर्ण) का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है। इससे पुल की मजबूती और टिकाऊपन पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य न तो तकनीकी मानकों के अनुसार हो रहा है, और न ही किसी प्रकार की निगरानी नजर आ रही है। उनका कहना है कि इस तरह का घटिया निर्माण भविष्य में बड़े हादसे को दावत दे सकता है।

ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि

“सरकारी पैसे का गलत उपयोग किया जा रहा है। अगर अभी जांच नहीं हुई तो पुल बनने से पहले ही जवाब दे जाएगा।”

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कराया जाए। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेते हैं या फिर यह मामला भी कागजों में ही दबकर रह जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...