BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबा राइस मिल ग्रुप पर IT का बड़ा शिकंजा, 42 ठिकानों पर छापेमारी

Share
Share
Khabar365news

बाबा राइस मिल ग्रुप और इससे जुड़े कमीशन एजेंटों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले दो दिनों से झारखंड और बिहार के पांच शहरों-रांची, जमशेदपुर, पटना, गया और औरंगाबाद- में एक साथ 42 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अब तक आयकर विभाग को तीन करोड़ रुपये से ज्यादा नकद और जेवरात मिले हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों से जुड़े कागजात भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। विभाग को शक है कि चावल के कारोबार की आड़ में बड़ी रकम की आय छिपाई गई और लेनदेन सही तरीके से खातों में नहीं दिखाया गया। इसी संदेह के आधार पर यह सुनियोजित कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान सबसे ज्यादा नकदी 1 करोड़ 25 लाख रुपये रांची के बरियातू रोड स्थित ला-विस्टा अपार्टमेंट में बाबा राइस मिल ग्रुप के मुख्य मालिक योगेश साहू के फ्लैट से मिली। जब आयकर अधिकारियों ने इस रकम के स्रोत के बारे में पूछा तो कोई ठोस जवाब या दस्तावेज नहीं दिए जा सके। इसके अलावा ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों और आढ़तियों के ठिकानों से 75 लाख, 50 लाख, 20 लाख और दो जगहों से 10-10 लाख रुपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है।

यह कार्रवाई गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इसमें बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े निदेशकों और कमीशन एजेंटों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में 500 से अधिक आयकर अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। विभाग का मानना है कि जब्त नकदी और दस्तावेजों की जांच के बाद टैक्स चोरी की रकम और बढ़ सकती है। छापेमारी अभी दो दिन और चलने की संभावना है।
आयकर विभाग को जानकारी मिली है कि कई फैक्ट्रियां और गोदाम ऐसे भी हैं, जिनका जिक्र आयकर रिटर्न में नहीं किया गया है। अब उद्योग विभाग के जरिए इनका मूल्यांकन कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनसे कितनी कमाई हुई और कितने टैक्स की चोरी की गई। मूल्यांकन के बाद विभाग जुर्माना भी लगा सकता है। जब्त किए गए जेवरात की कीमत भी आंकी जा रही है।

रांची के नगड़ी स्थित बाबा राइस मिल, हरमू स्थित कार्यालय, कांके रोड पर कंपनी संचालक मनीष साहू के घर और बरियातू रोड पर योगेश साहू के आवास पर जांच चल रही है। जमशेदपुर में सर्किट हाउस इलाके में चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज चौधरी के घर, बिहार के गयाजी में धान कारोबारी राजेश साव और गौरीशंकर गुप्ता के घर और गोदाम, और औरंगाबाद में बाबा राइस मिल व सीता राइस मिल के परिसरों में भी तलाशी जारी है। इसके अलावा बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग से जुड़े एस. मोहंती, राज कुमार लाखोटिया, संचिता जायसवाल, मनीष कुमार, राखी साहू, एकता साहू, अमित कुमार और ज्ञान प्रकाश साहू के घरों और दफ्तरों की भी जांच हो रही है। आयकर विभाग डिजिटल डिवाइस और कागजात खंगाल रहा है।

आयकर विभाग ने 15 बड़े आढ़तियों के यहां भी छापेमारी की है। जांच के दौरान उनके मोबाइल फोन से हवाला से जुड़े 10-10 रुपये के नोट के स्क्रीनशॉट मिले हैं। इससे साफ संकेत मिला है कि हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन किया जा रहा था। इन्हीं स्क्रीनशॉट के माध्यम से बड़ी रकम एक-दूसरे को ट्रांसफर की जाती थी। अब आयकर विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि हवाला के जरिए किसे कितनी रकम भेजी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...