Jharkhand

जय प्रकाश भाई पटेल का टाटीझरिया क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क, किया दर्जनों पंचायत का दौरा

Share
Share
Khabar365news

धंधेबाजों को सिर्फ धंधा करने वाली भाजपा ही टिकेट दे सकती है- जेपी भाई पटेल

हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल लगातार पंचायतों और प्रखंडों का दौरा कर जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं. इस क्रम में शनिवार को उन्होंने टाटीझरिया प्रखंड का दौरा किया. दर्जन से अधिक पंचायतों का भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में हाथ छाप पर वोट डालने की अपील की. इस दौरान ग्रामीणों ने भी उन्हें गले लगा और सर पर हाथ फेर समर्थन दिया और कांग्रेस को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया. सांसद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल का जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जा रहा था. कांग्रेस, झामुमो, आप और लेफ्ट पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ता उनके साथ चल रहे थे. जेपी भाई पटेल का जोश दोपहर की भारी गर्मी में भी कम नहीं हुआ. इसके इतर गाँव वालों उनसे अधिक जोश दिखाई दिया. वह जहाँ कहीं भी गए, बड़े गर्मजोशी के स्वागत कर स्नेहपूर्ण उन्हें सुना गया.

धंधेबाजों पर है खतरे की घंटी, विकसित होगा देश यह है कांग्रेस की गारंटी : जेप्पी भाई पटेल

जनसंपर्क के दौरान जेपी भाई पटेल ने कांग्रेस के न्यायपत्र से लोगों को रूबरू करवाते हुए कहा कि, कांग्रेस देश के हर वर्ग को ध्यान में रख कर विकास कार्य करने में विशवास रखती है. इसलिए हमने युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, मजदूर सभी के लिए न्यायपत्र में न्याय देने की बात कही है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर भी जोरदार हमला बोला. कहा, भाजपा प्रत्याशी व्यवसायी है. सिर्फ धंधा करना जानते हैं. शराब, बालू, कोयला का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सभी व्यवसाय में वो खुद को ऊपर देखना चाहते हैं. कहा पैसे के बल पर उन्होंने टिकट भी खरीदने का काम किया है. उनकी शराब की कंपनी के नाम से चार करोड़ रूपये के इलेक्टोरल बांड के माध्यम से भाजपा को दिया गया है जिसके बाद भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया. धंधेबाजों को सिर्फ धंधा करने वाली भाजपा ही टिकेट दे सकती है.

जनसंपर्क के दौरान उपस्थित लोगों के नाम

सुरेंद्र प्रसाद यादव ,शिबू प्रसाद सोनी, बोधी महतो, अरुण कुमार रजक, शंकर राय, योधि प्रसाद यादव, अर्जुन राणा, अनिल कुमार राय, जय कुमार महतो, जलेसर महतो, मुबारक अंसारी, जगदीश यादव, लक्ष्मण यादव, सरफुद्दीन अंसारी, गौतम कुशवाहा आदि.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...