Home Jharkhand जयप्रकाश भाई पटेल ने हज़ारीबाग़ सदर में किया जनसंपर्क, उमड़ा समर्थकों का सैलाब
Jharkhand

जयप्रकाश भाई पटेल ने हज़ारीबाग़ सदर में किया जनसंपर्क, उमड़ा समर्थकों का सैलाब

Share
Share

13 को ब्लॉक मैदान बरही आ रहे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

शहर में भी बदलाव की आहट- जय प्रकाश भाई पटेल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने शनिवार को हज़ारीबाग़ के सदर क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने दर्जनों गांव, चौक-चौराहों पर जा कर लोगो के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों के साथ भाजपा की राष्ट्रविरोधी नीतियों पर चर्चा कर देश को न्याय के रास्ते पर लाने हेतु हाथ छाप पर बटन दबा कर कांग्रेस को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

शहरी क्षेत्र में भारी भीड़ को देख अभिभूत हुए श्री पटेल ने कहा कि आपकी यह भीड़ बता रही है कि शहर में भी बदलाव की मांग है। यह बदलाव हो कर रहेगा और इतिहास में लिखा जाएगा। अब और चोर उचक्कों एवं व्यापारियों के चक्कर में हज़ारीबाग की जनता नहीं आने वाली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यापारियों के हाथों हज़ारीबाग़ को भी बेचने की तैयारी है। जिसने चार करोड़ में सांसद का टिकट लिया है वो सांसद बन कर यकीनन करोड़ों रुपये यहां से लूटेगा। कहा, हज़ारीबाग़ को लुटेरों और धंधेबाजों से बचाने की ज़रूरत है।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, रेणु देवी, सुखदेव प्रसाद यादव, चरका यादव, दिनेश महतो, कोमल कुमारी, बबलू सिंह, सुजीत सिंह, अशोक भाई पटेल, धनेश्वर महतो, परमानंद सिंह, मोहन महतो, प्रेम कुमार, प्रियंका कुमारी, अब्दुल्ला खान, निषाद खान, इलियास अंसारी, दिनेश्वर महतो, इजहार, इदरीस अंसारी, राजा खान, आसिफ रजा, आशीष, अमन कुमार महतो, गणेश प्रसाद मेहता, राजेंद्र मेहता, नीलकंठ, पवन यादव, प्रीतम राम, राजेश कुमार सहित सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता-समर्थक मौजूद थे।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आ रहे हज़ारीबाग़

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 मई को हज़ारीबाग़ के बरही आएंगे। यहां ब्लॉक मैदान में आयोजित होने वाली चुनावी जनसभा में हिस्सा लेंगे व संबोधित कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन की अपील करेंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRamgahRamgarhआस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर किला मंदिर में 63वें महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगढ़ किला मंदिर में गूंजा जयकारा, 63वें महायज्ञ की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

घाघीडीह जेल में देर रात छापेमारी, ढाई घंटे तक चली सघन जांच

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने...