Jharkhand

Jamshedpur: पेड़ उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ की हत्या

Share
Share
Khabar365news

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में मानगो थाना अंतर्गत कुमरुम बस्ती में रविवार दोपहर तीन बजे रसिक मांझी (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके सीने और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि रसिक की मौत शराब के नशे में होने के कारण धक्का लगने से हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रसिक स्थानीय ग्रामीण है और पारडीह बस्ती टोला कुमरुम का मूल निवासी था। वह एनएच 33 मामा-भगिना होटल के पीछे रहता था।

उसके घर के पास ही दो भाइयों धनंजय कुमार और मृत्युंजय कुमार का घर है। ये दोनों भाई रविवार को रास्ते में लगे एक पुराने पेड़ को उखाड़कर जमीन खोद रहे थे। यह देख रसिक मांझी वहां आ गया और दोनों को रोका। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसमें रसिक गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को आंगन में ले आए दोनों भाईयों ने रसिक को मौके से उठाकर आंगन में लाया और अपने घर चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया तथा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, गिरफ्तारी के बाद दोनों भाइयों ने बताया कि रसिक शराब पीने का आदी है। उसके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गयी। वह उनसे झगड़ा कर रहा था, जिसमें उन लोगों ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह गिर गया और उसकी मौत हो गयी। डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है और उसके बाद ही पुलिस किसी निर्णय पर पहुंचेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...