Uncategorized

जमशेदपुर : ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, हेलमेट चेकिंग के नाम पर दबंगई!

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर शहर की ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस का एक जवान हेलमेट चेकिंग के दौरान बाइक सवार व्यक्ति से बदसलूकी करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान बाइक सवार व्यक्ति के हाथ से उसकी चाभी जबरन छीनने का प्रयास करता है। लेकिन वह चाभी नहीं छीन पाता है। इसके बाद वह उसका हेलमेट छीन लेता है। जमशेदपुर में यह पहली बार नहीं हुआ है जहां आम लोगों और पुलिस के बीच चेकिंग को लेकर ऐसी घटनाएं हुई हों। इससे पहले भी कई बार जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ऐसे मामलों को लेकर चर्चा का केंद्र बनी है। पुलिसकर्मी का यह व्यवहार न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि आम लोगों के अधिकारों का भी खुला उल्लंघन माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार व्यक्ति जमशेदपुर के न्यू बारिडीह का रहने वाला है। यह घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 28 नंबर रोड की बताई जा रही है। युवक का नाम प्रदीप पीयू है। प्रदीप अपनी पत्नी को विद्यापति नगर डॉक्टर के पास लेकर गया था। वहां से लौटते समय उसे सिदगोड़ा के 28 नंबर रोड के पास हेलमेट चेकिंग में पुलिस द्वारा रोका गया। ट्रैफिक पुलिस के कर्मी इसके बाद उससे जबरन चाभी छीनने का प्रयास करते हैं। चाभी नहीं छीन पाने पर वह व्यक्ति का हेलमेट छीन लेते हैं।

इस पूरे मामले को लेकर जब हमने जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी नीरज से बात की तो उन्होंने कहा कि यह मामला

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...

Uncategorized

आज का मेहता समाज, आत्ममंथन की आवश्यकता: दयानंद कुमार

Khabar365newsआलेख- दयानंद कुमार, समाजसेवी, हजारीबाग मेहता समाज संख्या में भले ही छोटा...