Jharkhand

Jamshedpur : सड़क पर उतरे ‘यमराज’ ने वाहन चालकों से की नियमों के पालन की अपील

Share
Share
Khabar365news

Jamshedpur जमशेदपुर : 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक मनाए जाने वाले सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अनोखा तरीका अपनाया. शहर की सड़कों पर साक्षात ‘यमराज’ उतारकर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की की. इस अभियान के तहत जुबली पार्क के आसपास एवं शहर के सभी ट्रैफिक चेकिंग स्थलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ‘यमराज’ ने चेतावनी दी तथा ‘सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा’ के

महत्व को बताया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलदस्ता भेंटकर पालन की दी नसीहत मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार, एमवीआई सूरज हेम्ब्रम, निशांत महतो और ईश्वर लाल साव तथा सभी ट्रैफिक थाना प्रभारी एवं डीआरएसएम प्रकाश कुमार गिरी, सड़क अभियांत्रिक विश्लेषक नवीन कुमार ने अलग-अलग जांच स्थलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों को माला पहनाकर एवं गुलाब का फूल देकर शर्मिंदगी महसूस कराई.

नियमों का उल्लंघन करने वालों को जागरूक करना उद्देश्य अभियान के दौरान ‘यमराज’ के माध्यम से मैसेज देने का प्रयास किया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, चार पहिया या भारी वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग, सड़क पर निर्धारित गतिसीमा में ही वाहन चलाने, ओवरलोड नहीं करने व यातायात नियमों का पालन करें. साथ ही सडक दुर्घटनाओं के कारणों से अवगत कराया गया. इस दौरान सिटी इन होटल, पारडीह व डिमना चौक के आसपास के क्षेत्र में सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाया गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...