BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : वोट देने निकले युवक की खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा थाना क्षेत्र के  सुपाईडीह पंचायत भवन के समीप स्थित जोरिया (छोटी नदी) के पास खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने जब खेत के पास एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो नजदीक जाकर जांच की, जहां वह मृत पाया गया। मृतक की पहचान जामताड़ा नगर पंचायत के  नामुपाड़ा निवासी आनंद बाउरी के रूप में की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आनंद बाउरी वोट देने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे से लापता था, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। काफी तलाश के बाद शाम करीब 7 बजे उसका शव सुपाईडीह पंचायत भवन के समीप जोरिया के पास खेत में मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के पैर में जले होने जैसा निशान दिखाई दे रहा था। घटनास्थल के पास बाइक के टायर के निशान भी देखे गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या है, दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज पेश होगा झारखंड का बजट: 1.59 लाख करोड़ का संभावित आकार

Khabar365newsराज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार दोपहर 12 बजे विधानसभा में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में कल शाम बड़ा विमान हादसा, पायलट सहित 7 लोगों की मौत

Khabar365newsझारखंड के चतरा जिला स्थित सिमरिया के कसारी जंगल में बीते सोमवार...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में DIG कार्यालय के पास मजदूर नेता को अपराधियों ने गोली मारी

Khabar365newsदुमका के नगर थाना क्षेत्र में डीआईजी कार्यालय के पास बाइक सवार...