BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में DIG कार्यालय के पास मजदूर नेता को अपराधियों ने गोली मारी

Share
Share
Khabar365news

दुमका के नगर थाना क्षेत्र में डीआईजी कार्यालय के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह को गोली मार दी। अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। गोली लगने के बाद अरुण सिंह को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया गया। अरुण सिंह हर दिन की तरह अपने आवास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डीआईजी कार्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उन्हें लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। क्षेत्र में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...