BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में दिनदहाड़े 32 लाख के गहने चोरी, बंद घर बना निशाना

Share
Share
Khabar365news

बोकारो जिले में सुरक्षित मानी जाने वाली एलआईसी कॉलोनी में दिन के उजाले में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी कॉलोनी के जीवन कुटीर परिसर में मकान नंबर E-2 को निशाना बनाते हुए चोरों ने अलमारी से करीब 32 लाख रुपये के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। परिवार को चोरी की जानकारी तब मिली जब उनका एक पारिवारिक मित्र शादी का निमंत्रण देने घर पहुंचा। उसने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा और तुरंत फोन कर इसकी सूचना दी। घर लौटकर परिजनों ने जांच की तो अलमारी से कीमती गहने और नकदी गायब मिले।

बताया गया है कि घर के मालिक, एलआईसी अधिकारी मनीष सहाय, 12 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ मथुरा गए थे। उनकी बेटी अंजलि ने बताया कि परिवार को घटना की सूचना एक फैमिली फ्रेंड से मिली। कोलकाता से लौटने के बाद जब घर की जांच की गई तो करीब 32 लाख रुपये के जेवर और 60 हजार रुपये नकद गायब थे। चोरों ने घर के अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। अंजलि ने कहा, “मैंने अपना बचपन यहीं बिताया है, लेकिन पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई। यहां हमेशा एक गार्ड तैनात रहता है, फिर भी चोरी हो गई।”

सुरक्षा के बावजूद वारदात
यह कॉलोनी एलआईसी अधिकारियों और कर्मचारियों का आवासीय परिसर है और यहां चार सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। कॉलोनी में आने-जाने वालों की एंट्री दर्ज की जाती है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड जटाधारी महतो के अनुसार, चोरी की जानकारी शाम को मिली। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर पूजा कार्यक्रम के कारण बाहरी लोगों की एंट्री सीमित थी। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से पूछताछ की और जांच के निर्देश दिए। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। सिटी डीएसपी ने कहा, “मकान मालिक 12 फरवरी से घर पर नहीं थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों और चोरी गए सामान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...