Hazaribagh

झारखंड कांग्रेस महासचिव विनोद कुशवाहा ने बजट को बताया संतुलित

Share
Share
Khabar365news


जनता के हर वर्ग का रखा गया ख्याल : विनोद कुशवाहा


झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने संतुलित करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कुशवाहा ने विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह बजट झारखंड के समग्र विकास को गति देगा। विनोद कुशवाहा ने कहा कि झारखंड सरकार ने किसानों के लिए इस बजट में कई नई योजनाओं को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि यह बजट किसानों के लिए राहत लेकर आया है। कृषि क्षेत्र के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनसे झारखंड के किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए सस्ते ऋण, उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीकों और बाजार उपलब्धता जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। कुशवाहा ने कहा कि झारखंड सरकार ने बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नए उद्योगों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और युवाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। झारखंड के युवाओं को अब अपने राज्य में ही रोजगार मिलेगा। सरकार ने स्टार्टअप्स, स्वरोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार नए स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों की स्थापना कर रही है ताकि प्रदेश के छात्र उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर सकें। कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए पूरी तरह से समर्पित है। नए स्कूल और कॉलेज खोलने के साथ-साथ सरकारी संस्थानों को भी मजबूत किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने, मेडिकल सुविधाओं को मजबूत करने और गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

Big breaking: हजारीबाग में बम ब्लास्ट, तीन लोगों की हुई मौत

Khabar365newsहजारीबाग में बम ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हुई है. घटना...

Hazaribaghjamshedpurआस्था

मकर संक्रांति पर बुढ़िया माता मंदिर में चूड़ा-दही एवं नववर्ष मिलन समारोह

Khabar365newsभाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बड़ी सहभागिता, आपसी सौहार्द का संदेश हजारीबाग:...

HazaribaghJharkhand

सरस्वती पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक, महेश बने पूजा समिति अध्यक्ष

Khabar365news बरकट्ठा संतोष पांडे : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला स्थित...

HazaribaghJharkhand

मेहता विकास मंच ने किया पत्रकार वार्ता का आयोजन, संस्था का नाम धूमिल करने वाले को लेकर संगठन हुआ सख्त

Khabar365newsहजारीबाग: जिले में मेहता विकास मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार...