Jharkhand

गढ़वा के अन्नराज डैम को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करेगी झारखंड सरकार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य में पर्यटन टूरिज्म पर विशेष ध्यान दे रही है। पर्यटन स्थलों का चयन कर उनको विकसित करने की भी लगातार घोषणा कर रही है। इसी क्रम में सरकार का ध्यान पलामू के अन्नराज डैम पर गया है। सरकार अब अन्रनाराज डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ इसे इको टूरिज्म के रूप में विकसित करेगी

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शनिवार को पलामू दौरे पर थीं, इस दौरान उन्होंने पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के अन्नराज डैम का भ्रमण किया। अन्नराज डैम पहुंचने के बाद उन्होंने डैम में पर्यटन के विकास और इको टूरिज्म के संबंध में जानकारी हासिल की और सुझाव लिये.  सचिव ने डैम के अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन के विकास पर फोकस करने की बात कही और इसको विकसित किये जाने का भरोसा दिया।

अन्नराज डैम में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं बताते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि प्राकृतिक दृष्टिकोण से यह जगह बहुत ही सुंदर और मनमोहक है। इस डैम से आस पास के 250-300 गांव में सिंचाई की जा रही है। यह और भी ज्यादा विकसित होगा। जिला प्रशासन की ओर से इसको और भी बेहतर और विकसित करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया जिसपर राज्य सरकार द्वारा इस डैम क विकास की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस मौके पर मुख्य सचिव के साथ उनके पति पूर्व मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पाण्डेय, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, एसी राज महेश्वरम, गढ़वा बीडीओ एवं सीओ समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...