BreakingJharkhand

झारखंड हाईकोर्ट ने दिया मृत ड्राइवर के उत्तराधिकारियों को 2 लाख का मुआवजा देने का आदेश

Share
Share
Khabar365news

झारखंड हाइकोर्ट (Jharkhand High Court)  के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सड़क दुर्घटना में मृत ड्राइवर के उत्तराधिकारियों को 2 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है. दरअसल ड्राइवर के नियंत्रण खो देने की वजह से और वाहन पेड़ से जा टकराने के मामले पर गिरिडीह सिविल कोर्ट ने अपीलकर्ताओं के मुआवजे के दावे को खारिज कर दिया था. जिसके विरुद्ध पुष्पा देवी गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. अपीलकर्ताओं की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में हुई सुनवाई में अदालत ने कहा कि निचली अदालत ने अपने आदेश में यह नहीं बताया कि मृतक द्वारा वाहन को कैसे तेज और लापरवाही से चलाया जा रहा था.

जबकि अपीलकर्ताओं द्वारा यह बताया गया कि घटना के समय रोड पर चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पेड़ से जा टकराया, इस वजह से  वाहन का चालक घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी.सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत (Jharkhand High Court) ने दावेदारों को आवेदन की तिथि से 7.5% प्रति वर्ष की दर से ब्याज के साथ 2 लाख रुपये की राशि का हकदार मानते हुए बीमा कंपनी को राशि भुगतान करने का आदेश दिया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...