Jharkhand

Jharkhand: बालू माफियाओं की बढ़ी सक्रियता, सरकारी अफसरों को बना रहे बंधक

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : चुनाव खत्म होने ही झारखंड में बालू माफियाओं की सक्रियता बढ़ गयी है. साथ ही बालू का अवैध उत्खनन रोकने जा रहे अफसरों पर हमला करने के साथ-साथ बंधक बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. हाल के कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में इस तरह की कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है. जहां अवैध बालू का उत्खनन रोकने गयी अफसरों की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया, तो कहीं उन्हें घंटों तक बंधक बनाये रखा.

गोड्डा में बालू माफिया ने सीओ को बनाया बंधक गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी के निकट बालू घाट पर छापेमारी करने गये सीओ को बालू माफियाओं ने तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा. इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने कार्रवाई कर सीओ को मुक्त कराया. इस बीच वहां बालू माफियाओं ने हंगामा करते हुए जब्त ट्रैक्टरों को छुड़ा लिया.यह घटना 16 दिसंबर को हुई है. इस मामले में सीओ प्रकाश बेसरा ने सुंदरपहाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है

धनबाद में बालू माफिया ने माइनिंग टीम पर किया हमला, दो इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल धनबाद में बालू माफिया ने खनन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया. घटना 19 दिसंबर सुबह की है. जब खनन विभाग की टीम अवैध बालू परिवहन की सूचना पर धनबाद व सरायढेला थाना क्षेत्र में छापामारी की. इस दौरान बालू माफिया ने खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया. जिससे दो खनन निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये, एक ने भाग कर जान बचाई. पलामू में छापामारी करने गयी टीम पर किया जानलेवा हमला पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू की तस्करी करने वाले माफियाओं ने 21 दिसंबर की खनन विभाग और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया. खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही माफियाओं ने हमला कर दिया, जिससे खनन विभाग के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की जान खतरे में पड़ गयी., टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...