JharkhandRanchi

Jharkhand: बादल छाए रहने से बढ़ी कनकनी, आइये जानते हैं मौसम का हाल

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों आसमान में हल्के बादल छाए है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई हैं, वहीं रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह में कोहरे या धुंध के बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

खूंटी में सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान

राज्य में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 14.7 डिग्री, डालटनगंज का 9.5डिग्री, बोकारो का 10.5, चाईबासा का 10.8 डिग्री, देवघर का 10.6 डिग्री, गिरिडीह का 9.6 डिग्री, रामगढ़ में 9.5 डिग्री और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची का न्यूनतम तापमान 11 से 13डिग्री रहने की संभावना

रांची और आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच-छह दिनों का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी तक रांची और आसपास के इलाके में सुबह में धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन 6 और 7 जनवरी को सुबह में कोहरे या धुंध के बाद आसमान मुख्यतः साफ हो जाएगा और मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

वहीं इस बावत मौसम विभाग की ओर से ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गाें के सेहत पर विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04 रोड़ नंबर-08, पीटीपीएस,पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 मंजिला इमारत में भीषण आग,

Khabar365newsकोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक पांच मंजिला इमारत में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

HEC पुनरुद्धार को लेकर टीम आज रांची पहुंचेगी

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची स्थित HEC (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के पुनरुद्धार की कवायद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश का दौर थमेगा, आज 6 जिलों में येलो अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के बीच मौसम...