HazaribaghRanchi

झारखंड नगर निकाय आम चुनाव 2026 का बिगुल बजा, अधिसूचना जारी, पूरी चुनावी समय-सारिणी घोषित

Share
Share
Khabar365news


रांची। झारखंड में नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिकाओं के लिए चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। अधिसूचना जारी होते ही प्रदेशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से निर्वाचन की अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया विधिवत शुरू हो जाएगी।
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। वहीं 5 फरवरी 2026 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों को 6 फरवरी 2026 को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा।
इसके बाद 7 फरवरी 2026 को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा, जिससे चुनाव प्रचार को रफ्तार मिलेगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
मतदान के बाद 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और मतदाताओं से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में भाग लेने की अपील की है। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

साहित्यिक योगदान के लिए रूपा कुमारी अनंत को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

Khabar365newsरांची में आयोजित सम्मान समारोह में  प्रख्यात लेखिका रूपा कुमारी अनंत को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...