हजारीबाग

मेढ़कुरी खुद में नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। दारू थाना क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर 12 मार्च को पुलिस ने मेढ़कुरी खुद स्थित बलबल धाम के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। वहीं दारू थाना प्रभारी एकबाल हुसैन की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के कारण छापेमारी सफल रही। पुलिस टीम ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता, शान कुमार राज उर्फ चीकू तथा मनोज कुमार शामिल हैं।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर, 1900 रुपये नकद, नशा सेवन में उपयोग किए गए मुड़े हुए नोट, एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू तथा फिल्टर बीड़ी का पैकेट बरामद किया गया।
इस संबंध में दारू थाना कांड संख्या 17/26 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22(b), 27(a) व 29 के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक की तत्परता से 48 घंटे के भीतर लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365news कटकमसांडी(हजारीबाग): पेलावाल ओपी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का...

हजारीबाग

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हजारीबाग, सर्वदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Khabar365newsहजारीबाग। उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर स्थित नव-निर्मित भव्य सर्वदेव मंदिर में आयोजित...

हजारीबाग

हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 157 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहजारीबाग, 11 जून 2026: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर शहर में...

हजारीबाग

घोड़ा अस्पताल के पास पेड़ कटाई के लिए शनिवार को 8 घंटे ठप रहेगी बिजली, शहर के कई प्रमुख इलाके होंगे प्रभावित

Khabar365newsहजारीबाग: शहरवासियों को शनिवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता...