Jharkhand

महेंद्र सिंह धोनी पर कार्रवाई करेगा झारखंड राज्य आवास बोर्ड, जानिए क्या है कारण

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड का कहना है कि हरमू आवास में आवासीय प्लॉट का इस्तेमाल व्यवसायिक काम के लिए करना नियमों के खिलाफ है। बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया कि जिन लोगों को आवासीय प्लॉट दिया गया है, वे केवल आवास के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। अगर इसका इस्तेमाल किसी और काम के लिए किया जाता है, तो यह गैरकानूनी है।

धोनी के हरमू रोड स्थित आवास पर लैब खोले जाने की जानकारी मिलने के बाद बोर्ड ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बोर्ड यह जांच करेगा कि धोनी को यह प्लॉट किस उद्देश्य से आवंटित किया गया था और क्या इसका उपयोग नियमों के अनुरूप हो रहा है। अगर यह साबित होता है कि आवासीय प्लॉट का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है, तो बोर्ड कार्रवाई करेगा। धोनी वर्तमान में रिंग रोड स्थित सिमलिया में अपने नए घर में रह रहे हैं, जबकि हरमू रोड पर उनका पुराना आवास है। इसी आवास में लैब खोले जाने की बात सामने आई है, जिसे लेकर बोर्ड ने कड़ी नजर बनाई हुई है।

ध्यान देने वाली बात है कि धोनी को झारखंड सरकार ने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते यह आवासीय प्लॉट दिया था। वहीं, हरमू रोड पर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर भी आवासीय भूखंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। इस पर भी बोर्ड ने पहले ही नोटिस जारी किया था। आगामी जांच के बाद दोनों मामलों में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...