JharkhandRanchi

झारखंड: 1 करोड़ के इनामी विवेक सहित 8 नक्सलियों को मार गिराने वाली टीम को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

Share
Share
Khabar365news

रांची : बोकारो स्थित लुगु पहाड़ में अप्रैल 2025 में हुई बड़ी नक्सल मुठभेड़ में विशेष सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली विवेक समेत आठ उग्रवादियों को ढेर कर इतिहास रच दिया था। इसी ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्र सरकार ने टीम को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित किया है।

इस अभियान में देश में पहली बार झारखंड पुलिस ने एक साथ आठ नक्सलियों का सफाया किया था, जिनमें प्रयाग मांझी और अरविंद यादव जैसे कुख्यात नाम भी शामिल थे। यह ऑपरेशन नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना गया था।

सम्मानित टीम में IG से लेकर कांस्टेबल तक शामिल

गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के मुताबिक, इस मुठभेड़ में शामिल कुल 14 अफसरों और जवानों को यह सम्मान दिया गया है। इनमें दो आईजी, दो डीआईजी, एक एसपी, एक डिप्टी कमांडेंट, दो दारोगा और छह कांस्टेबल शामिल हैं।

सम्मान पाने वाले अधिकारी और जवान:

आईपीएस अमोल वेणु कांत होमकर

आईपीएस माइकल राज

आईपीएस इंद्रजीत महता

आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा

आईपीएस मनोज स्वर्गियरी

डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार

सब इंस्पेक्टर मंटू कुमार

कांस्टेबल दीनबंधु शेखर

कांस्टेबल पारस कुमार वर्मा

कांस्टेबल विकास कर्मकार

कांस्टेबल भागीरथ रजवार

कांस्टेबल शिवनंदन हांसदा

कांस्टेबल अजय मेहता

कुल 1364 सुरक्षाकर्मियों को मिला सम्मान

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस वर्ष 1364 अधिकारी और जवानों को दक्षता पदक देने की घोषणा की है। इनमें झारखंड के इन 14 वीर जवानों के अलावा जांच क्षेत्र के 93 और फोरेंसिक साइंस फील्ड के नौ विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

झारखंड की बड़ी उपलब्धि

लुगु पहाड़ मुठभेड़ ने नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड को बड़ी सफलता दिलाई थी। राज्य पुलिस से लेकर केंद्रीय एजेंसियों तक, सभी ने इस ऑपरेशन की सराहना की थी। अब उसी सफलता को सम्मान में बदलते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस टीम की वीरता पर मुहर लगाई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...