झारखंडब्रेकिंग

झारखंड को मिलेगा धोनी का साथ, खेल और पर्यटन को लेकर मंत्री सुदिव्य ने की माही से मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। यह सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि झारखंड में खेल और पर्यटन की नई दिशा तय करने वाला अहम कदम माना जा रहा है। इस मुलाकात की तस्वीरें खुद मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। चर्चा ऐसी है कि महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो राज्य की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। वहीं खेल के क्षेत्र में भी माही की भागीदारी से झारखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की तैयारी है। 

मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “आज झारखंड के गौरव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी से मुलाक़ात हुई। इस दौरान राज्य में पर्यटन एवं खेल गतिविधियों के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि झारखंड में खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में धोनी जी का सहयोग राज्य सरकार को प्राप्त होगा। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव निश्चित रूप से इन क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेंगे। 

मालूम हो कि धोनी खुद झारखंड की माटी से निकले हैं। ऐसे में अगर वे सरकार के साथ मिलकर राज्य के युवाओं और पर्यटन को संवारने में भूमिका निभाते हैं, तो यह पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। अब देखना यह है कि इस मुलाकात के बाद क्या वाकई में धोनी झारखंड टूरिज्म का चेहरा बनेंगे और राज्य के खेल ढांचे में उनकी क्या भूमिका तय होगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...