झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। राज्य में सुबह के समय धुंध छाने और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के कारण सुबह और रात के समय ठंड का एहसास अधिक होगा।
मौसम के इस बदलाव का असर राज्य के विभिन्न जिलों में देखने को मिल सकता है। सुबह के समय धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है, वहीं रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है।
मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर तक राज्य में किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में फिलहाल झारखंड के लोगों को किसी बड़े मौसमी बदलाव को लेकर अलर्ट की स्थिति नहीं है। हालांकि, सुबह और रात के समय बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।





Leave a comment