झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 6 नवंबर आखिरी मौका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थियों को आज तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के साथ अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है।
आयोग की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक शुल्क भुगतान नहीं किया है या फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें आज ही यह काम पूरा करना होगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही आवेदन से संबंधित सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े।





Leave a comment