Jharkhand

झारोटेफ हज़ारीबाग ने मनाई पुरानी पेंशन बहाली की दूसरी वर्षगांठ..

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

दिनांक 01-09-2024 को झारखंड में पुरानी पेंशन पुनः लागू होने के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हज़ारीबाग के हृदयस्थली झील के स्वर्ण जयंती पार्क के समीप झारोटेफ /एनएमओपीएस हज़ारीबाग के द्वारा OPS RESTORATION DAY का द्वितीय वर्षगांठ का आयोजन जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।इस मौके पर प्रांतीय कार्यकारिणी,जिला कार्यकारिणी,एवं प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष- रंजीत वर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों का गुलाब के फूल देकर स्वागत किया। श्री वर्मा ने गणमान्य सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि झारोटेफ जो अनेक संघो का एक फेडरेशन है, के अथक प्रयासों से वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने हमे पुरानी पेंशन दिया हम उनके आभारी है लेकिन हमें इसको सुरक्षित बचाये रखना है ।जिसके लिए हमे हमेशा जागरूक और संगठित रहना होगा। मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी मधुसूदन कुमार सिंह ने किया । प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि हमे हर हाल में सरकार से समन्वय कर NSDL से कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई को वापस कराना ही हैं इसके लिए सभी को संगठित रहना होगा। प्रांतीय राज्य सलाहकार महोदय सुनील कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन के संघर्ष गाथा बहुत ही लंबी हैं। बस एक बात ध्यान रख कर लड़ाई जारी की जबतक आपको न मिल जाय आप संगठित रहे। प्रांतीय मुख्य संगठन सचिव रविन्द्र चौधरी ने कहा कि यूपीएस नाम का एक नया पेंशन योजना आया हैं जो कि सिर्फ बैकउप ही देगा। जीवन भर साथ नही देगा। हमसब को हूबहू पुरानी पेंशन मिला हैं इसे संभाल कर रखना हैं। महिला प्रकोष्ठ के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष श्रीमती अख्तरी खातून ने कहा कि संगठन के शुरुवात के दिनों से जुडे जुझारू और कर्मठ साथियो के जोशीले जुनून को देख कर मुझे ऐसा लगता है कि मैं भी शुरू से संगठन की भागीदार रही हूँ,.कार्यक्रम को कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया । इस कार्यक्रम में नई पेंशन योजना में सेवानिवृत्त हुए राजस्व कर्मचारी श्री त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि अब हमें पुरानी पेंशन मिलने लगा हैं। हम झारोटेफ/एन एम ओ पी एस को धन्यवाद देते हैं। इस कार्यक्रम को अपनी महती समर्थन देने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में केक काटकर पुरानी पेंशन बहाली के द्वितीय वर्षगाँठ मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, प्रांतीय राज्य सलाहकार सुनील कुमार, प्रांतीय मुख्य संगठन सचिव रविंद्र चौधरी, प्रांतीय प्रवक्ता श्रीमती शिल्पा सुहासिनी मैडम, प्रांतीय मीडिया प्रभारी रामविलास पासवान, हजारीबाग जोन संगठन सचिव रोशन एलन मरांडी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष श्री रंजीत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री उत्तम सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा अख्तरी खातून, महिला प्रकोष्ठ अंजू बाला गुप्ता, गुलाचो कुमारी, इंदु कुमारी,जिला मीडिया प्रभारी श्री मधुसूदन सिंह, जिला संयुक्त सचिव श्री अनूप मेहता, जिला संयुक्त सचिव श्री अशोक यादव,जिला संयुक्त सचिव श्री निर्भय कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री तुलसी कुमार दास, अजप्ता राज्य सलाहकार श्री धीरज कुमार, अजप्ता जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ सचिव श्री सुरेश महथा अध्यक्ष श्री कृष्णा कुमार,प्रगतिशील शिक्षक संघ हज़ारीबाग जिलाध्यक्ष श्री अनिल राणा,प्रखंड अध्यक्ष पदमा श्री भगवान मिश्रा ,प्रखंड अध्यक्ष बरही श्री मथुरा प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष कटकमसांडी श्री सुबल दास एवं राजेंद्र सिन्हा, राकेश रंजन ,डॉ विकास तिवारी, डॉ राजू प्रजापति ,ज्योत्सना रंजन, पुष्पा कुमारी,प्रीति मिश्रा, प्रीति भंडारी, रजनी कुमारी,अनीता कुमारी, हरीम कूदसी, मनीषा कुमारी, विजय वर्मा, सुरेश कुमार,राजकुमार जी,विनय कुमार, गोविन्द गुप्ता, आनंद कुमार,लक्मण कुमार, रंजीत कुमार, प्रमोद दास, दीपक कुमार, शैलेंद्र तिवारी,पवन कुमार, रूचि प्रिया, वासुदेव कश्यप, मृत्युंजय कुमार, सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

झामूमो ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी

Khabar365newsबिहार में मौसम लगातार अपनी करवटें बदल रहा है। मौसम विभाग की...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ ब्लास्ट पीड़ितों के परिजनों को 21 लाख मुआवजा तय

Khabar365newsरामगढ़ के हेसला स्थित एक इस्पात फैक्ट्री में सोमवार तड़के हुए भीषण...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsगिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...